लोकसभा चुनाव 2019

योगी सरकार के मंत्री ने आखिरी चरण में इन सीटों पर विपक्ष को दिया समर्थन, कहा- बीजेपी के उम्मीदवार को हराने का काम करेंगे 

लोकसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट को लेकर नाराज चल रहे ओम प्रकाश राजभर ने मिजार्पुर में कांग्रेस और महाराजगंज तथा बांसगांव में गठबंधन प्रत्याशियों को समर्थन देने का फैसला लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने 7 वें चरण में बीजेपी के लिए मुश्किलें और बढ़ा दी है। ओम प्रकाश राजभर ने लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पूर्वांचल की तीन सीटों पर विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को समर्थन देने का ऐलान किया है। वैसे ही उत्तर प्रदेश में गठबंधन और कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर पिछले छह चरण के चुनाव में भारी रही है। वहीं सातवें चरण में रही सही कसर ओम प्रकाश राजभर के इस ऐलान के बाद पूरा हो गया है।

Published: 14 May 2019, 4:30 PM IST

लोकसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट को लेकर नाराज चल रहे राजभर ने मिजार्पुर में कांग्रेस और महाराजगंज तथा बांसगांव में गठबंधन प्रत्याशियों को समर्थन देने का फैसला लिया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने बताया कि मिजार्पुर, महाराजगंज और बांसगांव में पार्टी के घोषित प्रत्याशियों का पर्चा खारिज होने की वजह से यह फैसला लिया गया है।

Published: 14 May 2019, 4:30 PM IST

अरुण राजभर ने कहा कि पर्चा खारिज होने के बाद कार्यकर्ताओं के सुझाव पर पार्टी ने कांग्रेस और गठबंधन प्रत्याशियों को समर्थन देने का फैसला लिया है। इन तीनों सीटों पर पार्टी कार्यकर्ता बीजेपी प्रत्याशी को हराने का काम करेंगे। बता दें कि राजभर ने पूर्वांचल के 39 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं, इनमें प्रधानमंत्री मोदी की संसदीय वाराणसी सीट भी शामिल है।

Published: 14 May 2019, 4:30 PM IST

19 मई को सातवें चरण में मिर्जापुर,रॉबर्ट्सगंज,वाराणसी,गाजीपुर, गोरखपुर,कुशीनगर ,देवरिया और महराजगंज में चुनाव है। इन एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर राजभर समाज का जबरदस्त प्रभाव है। यहां राजभर समाज का वोट उम्मीदवारों के जीत हार में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में बीजेपी के लिए इन तीनों ही सीटों पर जीत पाना लगभग असंभव सा हो गया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 14 May 2019, 4:30 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 14 May 2019, 4:30 PM IST