हालात

बेलगाम कोरोना के आगे हार रही जिंदगी! पूर्व CBI डायरेक्टर रंजीत सिन्हा का निधन, बीते दिन ही कोरोना की हुई थी पुष्टि

गुरुवार रात ही रंजीत सिन्हा के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी और शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। रंजीत सिन्हा 1974 बिहार कैडर के आईपीएस अफसर थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना के कहर के बीच स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। लगातार संकट गहरा रहा है। 24 घंटे में एक बार फिर एक हजार से ज्यादा लोगों की इस वायरस से मौत हो गई है। इस बीच सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर रंजीत सिन्हा का भी कोरोना के चलते निधन हो गया है। आपको बता दें, सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का शुक्रवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। अधिकारियों की माने तो यह कोविड-19 से संबंधित मौत है। आपको बता दें, वह 68 साल के थे। गुरुवार रात ही रंजीत सिन्हा के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी और शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। रंजीत सिन्हा 1974 बिहार कैडर के आईपीएस अफसर थे।

Published: undefined

आपको बता दें, रंजीत सिन्हा, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल के महानिदेशक रहे थे। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल का भी नेतृत्व किया था। बतौर सीबीआई प्रमुख की नियुक्ति से पहले रंजीत सिन्हा पटना और दिल्ली में सीबीआई के वरिष्ठ पदों पर रहे थे। वह 2012 में सीबीआई प्रमुख बने थे। देश में कोरोना की इस लहर ने महासंकट पैदा कर दिया है। शुक्रवार को भारत में कोरोना के नए मामले एक बार फिर 2 लाख से पार हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में शुक्रवार को कोरोना के कुल 2,17,353 केस सामने आए हैं। जबकि 1,185 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल एक्टिव केस की संख्या 15,69,743 है, जबकि इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,74,308। कोरोना वायरस की ताजा लहर कितनी घातक है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दो दिन में ही भारत में चार लाख से अधिक केस सामने आए गए हैं और दो हजार से अधिक लोगों की मौत दर्ज की गई हैं। गुरुवार को भी देश में 2 लाख से ज्यादा केस आए थे।

दिल्ली में कोरोना का कहर ऐसा है कि अब ये नया एपिसेंटर बन गई है। बीते दिन भी दिल्ली में 17 हजार के करीब केस दर्ज किए गए, जबकि 100 से अधिक लोगों की मौत हुई। ऐसा ही हाल महाराष्ट्र का है, जहां हर दिन आने वाले केसों की संख्या का औसत ही 60 हजार हो गया है। अगर शहर के हिसाब से देखें तो दिल्ली सबसे प्रभावित शहर बनता दिख रहा है, वहीं मुंबई का भी बुरा हाल है। इसके साथ ही देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के कारण हाल बेहाल है। यहां बीते दिन भी 22 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे, जो अभी तक का रिकॉर्ड है। लखनऊ में अस्पतालों में बेड नहीं है, बेड हैं तो ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं हैं। वहीं, श्मशान घाट के बाहर भी लंबी कतारें लगी हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined