
हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक कुल्लू जिले में सवारियों से भरी बस खाई में गिर गई। डीसी कुल्लू ने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अन्य कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। उधर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
Published: undefined
जानकारी के अनुसार, 3 घायलों को 108 एम्बुलेंस में सैंज सीएचसी भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सुबह साढ़े 8 बजे हादसा हुआ है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया गया है। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि सड़क परमलबा गिरा था और ड्राइवर बस को साइड से निकाल रहा था।
इस दौरान बस सड़क से नीचे जा गिरी और नीचे दूसरी सड़क पर किनारे पर अटकी। हादसा काफी ऊपर से गिरने के कारण बस के परखच्चे उड़ गए। बस में 20 से ज्यादा लोगों के सवार होने की सूचना है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined