हालात

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर, जंगल से शव बरामद, अब भी गोलीबारी जारी

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पायडी-कोटमी जंगलों में में मुठभेड़ शुरू हुई। इसके परिणामस्वरूप ज्यादा संख्या में नक्सली हताहत हुए हैं या मारे गए हैं। फिलहाल नक्सलियों और सी - 60 कमांडो के बीच गोलीबारी जारी है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के इटापल्ली के पास जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में कम से कम 13 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

मुठभेड़ दिन में पायडी-कोटमी जंगलों में शुरू हुई। इसके परिणामस्वरूप ज्यादा संख्या में नक्सली हताहत हुए हैं या मारे गए हैं। फिलहाल नक्सलियों और सी - 60 कमांडो के बीच गोलीबारी जारी है।

अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "आगे की जानकारी का इंतजार है क्योंकि सुरक्षा बलों ने अन्य संदिग्ध नक्सली गढ़ों में एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया और किसी भी जवाबी हमले के लिए अलर्ट पर हैं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए