हालात

नोएडा में मच्छर मारने की दवा के छिड़काव से 16 महिला कर्मचारी बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

जानकारी के मुताबिक कंपनी में रविवार रात काम चल रहा था। इस दौरान प्रबंधन ने मच्छर मारने की दवा का छिड़काव करवा दिया। दवा का छिड़काव काफी तीव्र स्तर पर किया गया था। जिसके चलते थोड़ी देर बाद कंपनी में काम कर रही महिलाओं की हालत बिगड़ना शुरू हो गई।

फोटोः IANS
फोटोः IANS मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक 3 के औद्योगिक क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स बनाने वाली एक कंपनी में मच्छर मारने की दवा के छिड़काव से 16 महिला कर्मचारी बेहोश हो गईं। सभी महिलाओं को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी महिला कर्मचारियों की तबीयत ठीक बताई जा रही है।

इस घटना की जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे महिलाओं के परिजनों ने हंगामा किया और कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों के हंगामे के कारण कंपनी के बाहर काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही। हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस पहुंची और शिकयत देने पर कार्रवाई की बात कहकर सभी परिजनों से समझा बूझाकर वहां से हटाया।

मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी में रविवार रात काम चल रहा था। इस दौरान प्रबंधन ने मच्छर मारने की दवा का छिड़काव करवा दिया। दवा का छिड़काव काफी तीव्र स्तर पर किया गया था। जिसके चलते थोड़ी देर बाद कंपनी में काम कर रही महिलाओं की हालत बिगड़ना शुरू हो गई।

दवा के असर से कंपनी में काम कर रही 16 महिला कर्मचारी बेहोश हो गईं। इसके बाद कंपनी में अफरा-तफरी मच गई। प्रबंधन ने अन्य कर्मचारियों की मदद से बेहोश हुई महिलाओं को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सभी महिला कर्मचारियों की तबीयत फिलहाल ठीक है। लेकिन महिलाओं के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • जेल से रिहा होते ही आजम खां और अब्दुल्ला आजम को ईडी ने हिरासत में लिया, आजम खां बोले- अब कहने को बचा ही क्या है?

  • ,
  • जन-महाभियोग प्रस्ताव पर राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए