हालात

लखनऊ के विकास नगर में 200 झोपड़ियां जलकर राख, हजारों लोग हुए बेघर, अखिलेश ने मदद करने और जांच की मांग की

अखिलेश यादव ने हादसे पर चिंता जताते हुए सरकार से तत्काल पीड़ितों को राहत पहुंचाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गरीबों के पक्ष को सुनकर इस बड़े अग्निकांड की हर पहलू से गहरी जांच हो और जो लोग नहीं मिल रहे हैं, उनके बारे में हर आशंका को दूर किया जाए।

लखनऊ के विकास नगर में 200 झोपड़ियां जलकर राख, हजारों लोग हुए बेघर, अखिलेश ने मदद करने और जांच की मांग की
लखनऊ के विकास नगर में 200 झोपड़ियां जलकर राख, हजारों लोग हुए बेघर, अखिलेश ने मदद करने और जांच की मांग की फोटोः सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके में बुधवार शाम भीषण आग लग गई, जिससे दो सौ से ज्यादा झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग फैलते ही झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रीज के कंप्रेसर में ताबड़तोड़ धमाके होने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते पूरा इलाका जलकर खाक हो गया। इस घटना से हजारों लोग बेघर हो गए और उनका सारा सामान भी जलकर खाक हो गया।

Published: undefined

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने हादसे पर चिंता जताते हुए सरकार से तत्काल पीड़ितों को राहत पहुंचाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के टेढ़ी पुलिया इलाके की झुग्गी-झोपड़ी में लगी भीषण आग के पीड़ितों के लिए तत्काल भोजन, पानी और घायलों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जाए और रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करी जाए। ग़रीबों के पक्ष को सुनकर इस बड़े अग्निकांड की हर पहलू से गहरी जांच हो और जो लोग नहीं मिल रहे हैं, उनके बारे में हर आशंका को दूर किया जाए। हम सभी से हर तरह की मदद पहुंचाने की मांग करते हैं।

Published: undefined

रिंग रोड के पास एक खाली भूखंड में बसे इलाके में घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दूर-दूर तक धुएं का गुबार और ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि घरों के अंदर रखे छोटे रसोई गैस सिलेंडरों में बार-बार विस्फोट होने से अभियान में मुश्किल आई। अधिकारियों के अनुसार आग में दर्जनों गरीब परिवारों का सामान जलकर राख हो गया। अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती आकलन में किसी की जान जाने या गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Published: undefined

आग की सूचना मिलते ही झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग जो हादसे के वक्त बाहर थे, मौके पर पहुंचे। उनका सारा सामान जलकर राख हो गया है। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। जिनकी झोपड़ियां जली हैं, वे लोग रो रहे हैं। बार-बार अपनी झोपड़ी में जाने की जिद कर रहे हैं। कुछ लोग अपनों की तलाश में इधर-उधर भटकते दिखाई दिए।

विकास नगर की एक झोपड़ी में रहने वाली शमशुनिशां रो-रोकर अपने परिवार वालों की तलाश करती दिखीं। उनका कहना है कि आग लगने के समय मेरा पूरा परिवार घर में ही था। उनका कोई पता नहीं चल रहा है। मेरा पूरा घर जलकर राख हो गया है। परिवार के लोगों को इधर-उधर खोज रही हूं, लेकिन कोई नहीं मिल रहा है।

Published: undefined

वहीं, राजधानी में हुए अग्निकांड का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined