
असम के मोरीगांव जिले में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस परेड समारोह के दौरान परेड में हिस्सा ले रहे करीब 22 बच्चे बेहोश होकर गिर गए। जिला प्रशासन के एक अधिकारी के मुताबिक, घटना के वक्त बच्चे परेड मार्च में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान आयुक्त के भाषण के दौरान भीषण गर्मी के कारण कुछ बच्चे बेहोश होकर गिर गए।
Published: undefined
यह घटना उस समय हुई जब कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा भाषण दे रहे थे। इस दौरान काफी देर से कड़ी धूप और भीषण गर्मी में खड़े कई बच्चे परेशान हो गए और चक्कर आने के कारण वहीं अचेत होकर गिर गए।
Published: undefined
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के फौरन बात आननफानन में सभी प्रभावित बच्चों को तुरंत मोरीगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि छात्रों को फिलहाल अस्पताल में उपचार मिल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।
Published: undefined
इस बीच, बच्चों के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं थी और अधिकांश बच्चों को उन्होंने ही अस्पताल पहुंचाया। रिपोर्ट के अनुसार, समारोह स्थल पर कड़ी धूप से बचने का कोई उपाय नहीं किया गया था, ना ही पीने का पानी उपलब्ध था, जिससे बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined