हालात

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर, क्रॉस फायरिंग में चार जवान भी घायल

गढ़चिरौली जिला मुख्यालय को मिली शुरुआती खबरों के अनुसार, कोलगुट-दानत जंगलों में मुठभेड़ प्रतिबंधित भाकपा (नक्सली) के एक दलम और नक्सल विरोधी अभियानों की सी-60 यूनिट के कमांडो के बीच हुई। शनिवार की तड़के शुरू हुई मुठभेड़ दोपहर तक जारी रही।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

एक बड़े घटनाक्रम में शनिवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में धनोरा के पास घने जंगलों में महाराष्ट्र पुलिस के साथ भीषण मुठभेड़ में कम से कम 26 नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों के साथ क्रॉस फायरिंग में पुलिस के चार जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने बताया कि क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों द्वारा कई स्थानों पर मुठभेड़ में लगभग 26 नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है। क्रॉस फायरिंग में चार सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए हैं। उन्हें नागपुर ले जाया गया है और स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गोयल ने कहा कि कोलगुट-दंडत के घने जंगल में शनिवार तड़के शुरू हुई मुठभेड़ शाम तक जारी रही।

गढ़चिरौली जिला मुख्यालय को मिली शुरुआती खबरों के अनुसार, कोलगुट-दानत जंगलों में मुठभेड़ प्रतिबंधित भाकपा (नक्सली) के एक दलम और नक्सल विरोधी अभियानों की सी-60 यूनिट के कमांडो के बीच हुई। शनिवार की तड़के शुरू हुई मुठभेड़ दोपहर तक जारी रही।
मुठभेड़ में मारे गए चरमपंथियों के शवों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए