हालात

Kanpur Clash: कानपुर हिंसा मामले में अब तक 29 गिरफ्तार, 100 से ज्यादा चिह्नित, पुलिस ने इलाके में किया फ्लैग मार्च

कानुपर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने बताया कि मुख्य रूप से शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और फोटो, वीडियो के आधार पर 100 से अधिक लोगों को चिह्नित किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

के उत्तर प्रदेश के कानपुर के बेकनगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क इलाके में शुक्रवार को दो पक्षों में बवाल के बाद फिलहाल शांति है। इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। कानुपर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने बताया कि मुख्य रूप से शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और फोटो, वीडियो के आधार पर 100 से अधिक लोगों को चिह्नित किया गया है।

है। कानुपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि जब हम लोगों को पहचानने की कोशिश कर रहे थे तब दुकानों में VVR चेक की गई तो वे फॉर्मेट्टेड पाई गई, हम देख रहे हैं कि उन्हें फॉर्मेट्टे क्यों किया गया।

इस मामले में मास्टरमाइंड कहे जा रहे जफर हयात हाशमी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। खबर है कि इस हिंसा के पीछे पीएफआई के लिंक मिल रहे हैं, इससे जुड़े कुछ दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने बताया कि हिंसा में PFI से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। आरोपी हयात जफर हाशमी के ठिकानों से कई अहम दस्तावेज मिले हैं।

पुलिस आयुक्त के अनुसार, हयात जहां जहां था और जहां भी इसके नेटवर्क होंगे उनको चिन्हित कर इसके नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हयात के खाते की जांच की जाएगी। इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि कहीं इसके खाते में पैसे भी आए थे या नहीं।

यहां मामला उस समय बिगड़ गया जब शुक्रवार की नमाज के बाद कुछ लोगों ने बेकनगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क इलाके में दुकानें बंद कराने की कोशिश की। वहीं दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू किया। इस दौरान 13 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत