हालात

गाजियाबाद में लिफ्ट में 25 मिनट तक फंसी रही 3 बच्चियां, थमी रहीं सांसे, बाहर निकलने की जद्दोजहद का वीडियो वायरल

लिफ्ट से निकलने के बाद बच्चियां काफी डरी हुई हैं। इस घटना के बाद परिजनों ने सोसाइटी के एओए पर लापरवाही और लिफ्ट को समय से मेटेनेंस ना करवाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने इस मामले को लेकर केस दर्ज करवाया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक सोसाइटी की लिफ्ट में 3 बच्चियां करीब 25 मिनट तक फंसी रही। परिजनों ने जब बच्चियों को ढूंढना शुरू किया को उन्हे इस बात का पता चला। काफी मशक्कत के बाद बच्चियों को बाहर निकाला गया। बच्चियां इस हादसे के बाद काफी ज्यादा डरी हुई हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के प्रेसिडेंट और सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लोग लाखों रुपया खर्च कर सोसाइटी में मकान खरीद रहे हैं और मेंटेनेंस के अभाव में हादसे हो रहे हैं।

ऐसी ही एक घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक की ऐसोटेक नेस्ट सोसाइटी में 29 नवंबर को हुई। 3 बच्चियां लिफ्ट में करीब 25 मिनट तक फंसी रही। लिफ्ट में लगी सीसीटीवी में बच्चियों का रोते और परेशान होते हुए वीडियो रिकॉर्ड हो गया।

लिफ्ट से निकलने के बाद बच्चियां काफी डरी हुई हैं। इस घटना के बाद परिजनों ने सोसाइटी के एओए पर लापरवाही और लिफ्ट को समय से मेटेनेंस ना करवाने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में यह साफ तौर पर लिखा है कि लिफ्ट मेंटेनेंस के नाम पर करीब 25 लाख रूपए सालाना सोसाइटी में खर्च होते हैं लेकिन बावजूद उसके अगर इस तरीके के हादसे हो रहे हैं तो इस लापरवाही के जिम्मेदार एओए की अध्यक्ष और सचिव ही हैं जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत