हालात

बेंगलुरु में शक्तिशाली विस्फोट में 3 लोगों की मौत, 4 घायल, विस्फोट इतना भयानक पीड़ितों के शव गोदाम से दूर गिरे

हरीश पांडे, डीसीपी (दक्षिण, बेंगलुरु) ने कहा कि विस्फोट एलपीजी सिलेंडर विस्फोट, गैस कंप्रेसर या बिजली के शॉर्ट सर्किट का परिणाम नहीं है। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि यह विस्फोट किसी अस्थिर विस्फोटक से हुआ है। हमें इसकी जांच करनी होगी।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कर्नाटक के बेंगलुरु में गुरुवार को एक संदिग्ध विस्फोट में एक अपार्टमेंट में आग लगने से दो बुजुर्ग महिलाएं जिंदा जल गईं, जबकि एक अन्य घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घटना शहर के बीचोबीच चामराजपेट इलाके में रोयान सर्कल के पास न्यू थरगुपेट में एक गोदाम में हुई। विस्फोट इतना भयानक था पीड़ितों के शव गोदाम से दूर सड़कों पर जा गिरे। इस विस्फोट में 10 दोपहिया वाहन और एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान मुरलीधर, असलम और फैयाज के रूप में हुई है।

हरीश पांडे, डीसीपी (दक्षिण, बेंगलुरु) ने कहा कि विस्फोट एलपीजी सिलेंडर विस्फोट, गैस कंप्रेसर या बिजली के शॉर्ट सर्किट का परिणाम नहीं है। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि यह विस्फोट किसी अस्थिर विस्फोटक से हुआ है। हमें इसकी जांच करनी होगी।" उन्होंने कहा कि विस्फोट एक परिवहन गोदाम में हुआ जहां पटाखे रखे जा रहे थे।

गोदाम में पटाखों की खेप बरकरार है और विस्फोट के सही कारणों की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह ट्रांसपोर्ट का गोदाम है और पटाखों को कैसे रखा जाता है, कहां से लाया गया है, इसकी जांच की जाएगी।

गोदाम के अंदर दो लोगों और गोदाम के बाहर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि पीड़ितों के शरीर के अंग पूरे इलाके में बिखर गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह बम विस्फोट जैसा लगा। झटके 100 मीटर दूर स्थित इमारतों में महसूस किए गए। विस्फोट स्थल के आसपास खड़ी बाइकों के टुकड़े-टुकड़े हो गए और घटना में एक मिनी ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने लिया हिरासत में

  • ,
  • वोट चोरी: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, याचिकाकर्ता की ये है मांग

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, देश भर में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किल बढ़ी, महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न केस में निचली अदालत के फैसले को दी चुनौती

  • ,
  • आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की जमानत पर सवाल, जयराम बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा में PM मोदी विफल