हालात

पंजाब में 3 अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर कार को किया हाइजैक, हाई अलर्ट जारी  

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बरियार बाईपास के पास एक सफेद रंग की वर्ना कार को रोका और हवा में गोलीबारी करने के बाद वाहन छीन लिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाब के गुरदासपुर जिले में तीन लोगों द्वारा बंदूक की नोक पर कार हाइजैक करने की घटना के बाद पड़ोसी राज्यों में पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने एक तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी।

Published: 05 Sep 2020, 12:53 PM IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बरियार बाईपास के पास एक सफेद रंग की वर्ना कार को रोका और हवा में गोलीबारी करने के बाद वाहन छीन लिया। यह घटना शुक्रवार की शाम की है। हालांकि, पुलिस ने इस घटना के संबंध में आतंकवादी एंगल की संभावना से इनकार किया है। वहीं पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Published: 05 Sep 2020, 12:53 PM IST

पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने जम्मू और हिमाचल प्रदेश में अपने समकक्षों को लिखे पत्र में उन्हें राज्य में सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है। हाल ही में क्षेत्र में हुए दो बड़े आतंकी हमलों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसी इस घटना को गंभीरता से ले रही है।

पाकिस्तान के आतंकवादियों ने साल 2016 में पंजाब के पठानकोट और साल 2015 में पड़ोसी गुरदासपुर जिले के दीनानगर शहर में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के ठिकाने पर हमला किया था।

Published: 05 Sep 2020, 12:53 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Sep 2020, 12:53 PM IST