हालात

झारखंड में 30 IPS अधिकारियों के तबादले, रांची के नए SSP बने राकेश रंजन, जानें किसे कहां का मिला प्रभार?

वर्तमान पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता को अब CID और ACB के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड सरकार ने अपने आईपीएस कैडर में बड़ा बदलाव करते हुए 30 अधिकारियों को नई पोस्टिंग और जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। राज्य में इससे पहले मई 2025 में भी बड़े स्तर पर 48 IPS अधिकारियों को तबादले किए गए थे।

अहम विभागों में बदलाव

रांची के SSP

  • चाइबासा के SP राकेश रंजन को रांची का SSP बनाया गया है। वह चंदन कुमार सिंहा की जगह लेंगे।

ACB में नए DIG

  • चंदन कुमार सिंहा को अब कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए काम करने वाले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) का DIG नियुक्त किया गया है।

DGP अनुराग गुप्ता के प्रभार में बदलाव

  • वर्तमान पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता को अब CID और ACB के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

अन्य अहम पोस्टिंग्स

इसके अलावा कई अन्य आईपीएस अधिकारियों को नए पोस्ट और अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं:

  • प्रशांत सिंह, जो कि वायरलेस विंग के डीजीपी थे, उन्हें डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रावधान हटा दिया गया है।

  • प्रिया दुबे, एडीजी (झारखंड सशस्त्र पुलिस) को अब ADG, ACB का प्रभार भी मिला है।

  • सुमन गुप्ता एडीजी-जीआरपी बने, क्रांति कुमार गादिदेशी मानवाधिकार विंग के आईजी बनाया गया और नरेंद्र कुमार सिंह को सतर्कता एवं सुरक्षा विंग का IG नियुक्त किया गया है।

  • शैलेन्द्र सिन्हा (पूर्व दुमका आईजी) को पलामू आईजी बनाया गया, सुदर्शन मंडल को मुख्यालय आईजी के साथ ही जेल आईजी का अतिरिक्त प्रभार मिला।

  • एसपी/एसएसपी स्तर पर भी कई बदलाव हुए हैं। अजीत कुमार (रांची सिटी एसपी) को जमशेदपुर रेल एसपी बनाया गया, पारस राणा को रांची सिटी एसपी और जे-10 का प्रभार, राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची और वायरलेस एसपी का प्रभार दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज