हालात

यूपी के बुलंदशहर में जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत, 16 बीमार, शराब माफिया-पुलिस की सांठगांठ ने ले ली जान?

मामले में थाना पुलिस की लापरवाही के चलते थाना प्रभारी दिक्षित कुमार त्यागी, हलका इंचार्ज और चौकी प्रभारी अनोखे पूरी को निलंबित किया गया है, साथ ही मामले में तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI 

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर जहरीली शराब ने लोगों की जान ली है। इस बार मामला बुलंदशहर का है। जहां जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Published: undefined

वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शराब और आबकारी विभाग की सांठगांठ से जहरीली शराब बेची जा रही थी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद शराब माफिया कुलदीप फरार है। इधर, मामले में थाना पुलिस की लापरवाही के चलते थाना प्रभारी दिक्षित कुमार त्यागी, हलका इंचार्ज और चौकी प्रभारी अनोखे पूरी को निलंबित किया गया है, साथ ही मामले में तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

आपको बता दें, ये घटना बुलंदशर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी की है। जहां शराब पीने से इन लोगों की मौत हो गई। DM रविंद्र कुमार ने कहा कि चार लोगों की मौत हो गई है और 16 लोगों की हालत खराब है। हमारी प्राथमिकता इन 16 लोगों की जिंदगी को बचाने की है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यह सभी लोगों ने शराब पी थी, इसके बाद इनकी हालत बिगड़ गई। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे पता चल सके कि मौत के पीछे की वजह क्या है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: नीट यूजी पेपर लीक, संसदीय समिति में विपक्षी सांसदों की नाराजगी, एनटीए से किए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी सांसद की धमकी, अगर हमला हुआ तो काट देंगे समुद्र के नीचे मौजूद इंटरनेट केबल और इबोला का कहर

  • ,
  • देश में 'वेदर इमरजेंसी'! 47.6 डिग्री के टॉर्चर से कांपा बांदा, भीषण गर्मी की चपेट में आधा हिंदुस्तान, लोग बेहाल

  • ,
  • पेपर लीक पर राहुल गांधी का PM मोदी पर सीधा वार, कहा- इटली में रील्स और भारत में लाठियां, छात्रों का भविष्य बर्बाद

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: मारुति की कारें जून से हुई होंगी महंगी और शेयर बाजार, रुपया और सोना-चांदी का जानें आज का हाल