हालात

गुजरात में 2 साल में हिरासत में होने वाली मौतों में 43 फीसदी की बढ़ोतरी, सिर्फ एक पीड़ित परिवार को मिला मुआवजा

बीजेपी सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में डेटा पेश किया, जिसमें उसने स्वीकार किया कि 2020 में हिरासत में मौत की कुल 88 और 2021 में ऐसी 100 घटनाएं हुईं। 2019 में कुल 70 ऐसी मौतें हुईं, जिसका मतलब है कि महज दो साल में 42.85 फीसदी की वृद्धि हुई है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

गुजरात सरकार ने गुरुवार को विधानसभा को सूचित किया कि पिछले दो वर्षों में राज्य में हिरासत में होने वाली मौतों में 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अमरेली विधायक परेश धनानी ने सरकार से हिरासत में हुई मौतों की जानकारी मांगी थी। जवाब में सरकार ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य में कुल 157 हिरासत में मौतें हुई हैं।

बीजेपी सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में डेटा पेश किया, जिसमें उसने स्वीकार किया कि 2020 में हिरासत में मौत की कुल 88 और 2021 में ऐसी 100 घटनाएं हुईं। 2019 में कुल 70 ऐसी मौतें हुईं, जिसका मतलब है कि महज दो साल में 42.85 फीसदी की वृद्धि हुई है।

पीड़ितों के परिवार को दिए गए मुआवजे के संबंध में धनानी के सवाल का जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने सदन को सूचित किया कि पीड़ित के एक परिवार को सूरत में 6,00,000 रुपये प्रदान किए गए थे। अन्य परिवारों को कुछ नहीं मिला।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?