हालात

कोरोना का कहर! तेलंगाना के मेडिकल कॉलेज में 43 छात्र और स्टाफ संक्रमित, मचा हड़कंप!

रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमितों में 33 कॉलेज के छात्र हैं और बाकी कॉलेज के स्टाफ हैं। कॉलेज प्रशासन ने करीब 200 छात्रों और स्टाफ की कोविड जांच करवाई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत में एक बार फिर कोरोना को लेकर दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। लगातार कोरोना के नए मामलों ने सरकार भी भी टेंशन बढ़ा दी है। इस बीच तेलंगाना से कोरोना विस्फोट की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के करीमनगर जिले के बोमक्कल में आनंद राव इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस के 43 छात्र और स्टाफ कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमितों में 33 कॉलेज के छात्र हैं और बाकी कॉलेज के स्टाफ हैं। कॉलेज प्रशासन ने करीब 200 छात्रों और स्टाफ की कोविड जांच करवाई थी। संक्रमित छात्रों में ज्यादातर हॉस्टल में रहने वाले हैं। पीटीआई के मुताबिक, छात्रों ने हाल में आयोजित वार्षिक दिवस समारोह के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। जिसके बाद कुछ छात्रों में कोविड के लक्षण दिखे थे। कॉलेज और हॉस्टल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और छात्रों को घर भेज दिया गया है। कई और छात्रों व स्टाफ की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी हैं।

इससे पहले 2 दिसंबर को राज्य के संगारेड्डी जिले के एक सरकारी आवासीय स्कूल में एक साथ 27 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं कुछ दिन पहले इसी जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले आवासीय स्कूल में 48 छात्र कोविड पॉजिटिव आए थे। राज्य में रविवार को कोविड-19 के 156 नए मामले सामने आए थे। तेलंगाना में एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 3,787 है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पेपर लीक पर प्रदर्शन मामला: बिहार के व्यक्ति का दावा- 'मैं रूस में था, फिर भी मेरे खिलाफ दर्ज कर दी गई FIR'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • छात्रों पर पैलेट गन चलवाने के लिए अमित शाह दोषी, पता नहीं था तो अयोग्य, पद से हटाएं पीएम मोदीः राहुल गांधी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में लौटी बहार, रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत और चांदी चमकी, सोना स्थिर

  • ,
  • खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत