हालात

बिहार में वज्रपात से 6 लोगों की मौत, मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से दरभंगा में 3, बेगूसराय में 2 और वैशाली जिले में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

बिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 6 लोगों की की मौत
बिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 6 लोगों की की मौत फोटोः IANS

बिहार में मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली और कई जिलों में गरज के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। लेकिन इस बीच, आंधी-बारिश के दौरान राज्य के तीन जिलों में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को राज्य में वज्रपात की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वज्रपात से दरभंगा में 3, बेगूसराय में 2 और वैशाली जिले में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवारों को सीएम के निर्देश के अनुसार सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के 3 जिलों में वज्रपात से 6 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान राशि देने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री नतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार

  • ,
  • गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सुथार-देवदत्त पड‍िक्कल बने जीत के हीरो, सीरीज में 1-0 की बढ़त