हालात

कर्नाटक में VHP के 7 कार्यकर्ता गिरफ्तार, 'लव जिहाद' के नाम पर मुस्लिम युवक पर हमला करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, डांस मास्टर रुमान एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसा रहा था। वीएचपी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उस पर 'लव जिहाद' का आरोप लगाया और उसके दफ्तर में घुस गए। उन्होंने अंदर से ताला लगाकर उसके साथ मारपीट की।

कर्नाटक में VHP के 7 कार्यकर्ता गिरफ्तार।
कर्नाटक में VHP के 7 कार्यकर्ता गिरफ्तार। प्रतीकात्मक तस्वीर

कर्नाटक पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के 7 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर एक मुस्लिम युवक पर हमला करने का आरोप है। चिक्कमगलुरु जिले में 'लव जिहाद' का आरोप लगाते हुए इन्होंने मुस्लिम युवक पर शुक्रवार को अल्दुरु शहर में हमला किया था। लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ कथित तौर पर अपहरण के प्रयास और प्यार के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

Published: undefined

मुस्लिम युवक के माता-पिता ने भी अपने बेटे पर हमले के खिलाफ जवाबी शिकायत दर्ज कराई और 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटनाक्रम को लेकर अल्दुरु शहर में तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

Published: undefined

पुलिस के मुताबिक, डांस मास्टर रुमान एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसा रहा था। वीएचपी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उस पर 'लव जिहाद' का आरोप लगाया और उसके दफ्तर में घुस गए। उन्होंने अंदर से ताला लगाकर उसके साथ मारपीट की। मामले को लेकर अभी और जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • असम चुनाव: कांग्रेस ने कांग्रेस ने 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिका-इजराइल युद्ध से ऊर्जा बाजारों में मची उथल-पुथल, अमेरिका ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान ने इजराइल के हमले के बाद खाड़ी में गैस फील्ड और रिफाइनरियों पर किए हमले और ट्रंप की धमकी

  • ,
  • युद्ध का 20वां दिन: ईरान की खुली धमकी, अगर तेल के बुनियादी ढांचे पर फिर हुआ हमला, तो वह रहम नहीं करेगा

  • ,
  • इंग्लिश क्रिकेट को करना पड़ सकता है 'ड्यूक' गेंदों की कमी का सामना, ईरान युद्ध के कारण शिपिंग में आई रुकावट