हालात

गणतंत्र दिवस: राजपथ परेड में 22 झांकियां होंगी मुख्य आकर्षण, जानें इस बार और क्या है खास

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो इस साल के मुख्य अतिथि हैं, जो प्रधानमंत्री के साथ भारत की समृद्ध विविधता को देखेंगे। 22 झाकियां राजपथ से होकर गुजरेंगी, उनमें से 16 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की होंगी, जबकि शेष छह विभिन्न मंत्रालयों से हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूरा देश 71वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। इस मौके पर दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड आयोजित की जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमर जवान ज्योति का दौरा करेंगे। वह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करेंगे। लेकिन दिन का मुख्य आकर्षण गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10 बजे शुरू होगी। राष्ट्रपति झंडा फहराएंगे और 21 बंदूकों की सलामी के साथ राष्ट्रगान होगा।

Published: 26 Jan 2020, 9:08 AM IST

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो इस साल के मुख्य अतिथि हैं, जो प्रधानमंत्री के साथ भारत की समृद्ध विविधता को देखेंगे। 22 झाकियां राजपथ से होकर गुजरेंगी, उनमें से 16 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की होंगी, जबकि शेष छह विभिन्न मंत्रालयों से हैं।

Published: 26 Jan 2020, 9:08 AM IST

एक दिन पहले, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश का आह्वान किया और लोगों, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि वे अहिंसा का पालन करें और सामाजिक और आर्थिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए संवैधानिक तरीकों को ही अमल में लाए।

Published: 26 Jan 2020, 9:08 AM IST

राष्ट्रपति ने 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को दिए एक संबोधन में कहा, "गांधीजी के सत्य और अहिंसा के संदेश को आत्मसात करना हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए, जो हमारे समय में सभी के लिए आवश्यक हो गया है।"

Published: 26 Jan 2020, 9:08 AM IST

राजपथ परेड में ये होंगे मुख्य आकर्षण :

  • इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में 22 झांकिया हिस्सा लेंगी जो 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की हैं। इसके अलावा विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की हैं।
  • सेना के युद्धक टैंक भीष्म, इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल बलवे मशीन पिकेट और वायु सेना के ब्रांड न्यू राफेल फाइटर जेट, चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टरों के साथ, देश की सशस्त्र सेना परेड का मुख्य आकर्षण होंगी।
  • इस बार तत्कालीन ग्वालियर लांसर्स की वर्दी में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व 61 कैवेलरी द्वारा किया जाएगा। 1953 से 61 कैवेलरी दुनिया में एकमात्र सक्रिय अश्वारोही रेजिमेंट है।
  • वायु सेना की टुकड़ी में 144 एयर वॉरियर्स शामिल होंगे। इसका नेतृत्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रीकांत शर्मा करेंगे। झांकी में हाल ही सेना में शामिल किए गए फ्रांस द्वारा निर्मित राफेल फाइटर जेट, स्वदेशी तेजस विमान और लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर के साथ-साथ आकाश और एस्ट्रा मिसाइल सिस्टम के स्केल-डाउन मॉडल भी दिखाए जाएंगे।

Published: 26 Jan 2020, 9:08 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 26 Jan 2020, 9:08 AM IST