हालात

गुजरात में दर्दनाक हादसा! नवादरा के पास 8 नावें डूबी, कई लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारतीय तटरक्षक बल की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं, खराब मौसम के चलते मछुआरों की नावएं समुद्र में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गुजरात के तटीय इलाके ऊना हार्बर के नवादरा में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक मछली पकड़ने गए 8 लोग अभी तक लापता हैं। भारतीय तटरक्षक बल और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से 8 नावें और 8 लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान चला रही है। फिलहाल मछुआरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

उधर, भारतीय तटरक्षक बल की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं, खराब मौसम के चलते मछुआरों की नावएं समुद्र में डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक भारतीय तटरक्षक बल और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से 8 लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान चला रही है।

वहीं, मछुआरों की तलाश के दौरान हेलिकॉप्टर से भी मदद ली जा रहा है। जहां बुधवार की रात उना हार्बर मुहाने पर स्थित नवादरा के पास के इलाके में आए तूफान में 8 नावें डूब गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: 17 किलो वजन कम करके श्रीलंका की चुनौती के लिए तैयार हैं सरफराज और भारतीय टीम के प्रदर्शन से गदगद बैटिंग कोच

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’ पर पुलिस ने की पानी की बौछार, महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

  • ,
  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला