हालात

उत्तराखंड में हिमस्खलन से 8 की मौत, 6 की हालत गंभीर, 384 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

हिमस्खलन के बाद से ऋषिगंगा नदी में जलस्तर बढ़ गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि ऋषि गंगा नदी में जल स्तर दो फीट बढ़ गया है। केंद्र सरकार स्थिति की निगरानी कर रही है और बचाव कार्यों के लिए सभी हितधारकों को सतर्क कर दिया गया है।

फाइल फोटोः IANS
फाइल फोटोः IANS 

भारत-चीन सीमा के पास उत्तराखंड के चमोली गढ़वाल जिले में शुक्रवार को शाम 4 बजे के करीब हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं सेना ने कहा कि छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। कई बार हिमस्खलन आने कि वजह से यहां रोड चार से पांच जगहों से कट गई। जोशीमठ में बॉर्डर रोड टास्क फोर्स की टीमें काम कर रही हैं।

Published: undefined

सेना ने कहा कि उत्तराखंड में सुमना रिमखिम मार्ग पर स्थित सुमना गांव से करीब चार किमी आगे हिमस्खलन की चपेट में आने के तुरंत बाद भारतीय सेना द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया। कुल 384 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और अब वे सेना के शिविर में हैं। भारतीय सेना ने कहा, "अन्य मजदूरों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है।"

Published: undefined

सेना ने कहा कि क्षेत्र में पिछले 5 दिनों से भारी बारिश और हिमपात हुआ है, जो अभी भी जारी है। भूस्खलन के कारण चार से पांच स्थानों पर सड़क का संपर्क कट गया है। जोशीमठ से बॉर्डर रोड टास्क फोर्स (बीआरटीएफ) की टीमें शुक्रवार शाम से ही भापकुंड से सुमना तक स्लाइड को साफ करने का काम कर रही हैं। भारतीय सेना ने कहा कि इस पूरी जगह को साफ करने में छह से आठ घंटे लगने की उम्मीद है।

Published: undefined

वहीं हिमस्खलन के बाद से ऋषिगंगा नदी में जलस्तर बढ़ गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि ऋषि गंगा नदी में जल स्तर दो फीट बढ़ गया है। केंद्र सरकार स्थिति की निगरानी कर रही है और बचाव कार्यों के लिए सभी हितधारकों को सतर्क कर दिया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: फेसबुक-इंस्टा जैसे ऐप बैन होने पर नेपाल में बवाल, कई जिलों में कर्फ्यू, उपद्रवियों को गोली मारने का आदेश

  • ,
  • खेलः महिला एशिया कप में भारत ने सिंगापुर को 12-0 से हराया और एशिया कप में कब, किस के खिलाफ होगा भारत का मुकाबला

  • ,
  • 'UP में बाढ़ से आम जनजीवन संकट में है, इस संकट में सरकार कहीं दिखाई नहीं दे रही', अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला

  • ,
  • सिनेजीवनः संजय दत्त ने पढ़ाई से बचने के लिए चुना एक्टिंग का रास्ता और 'परम सुंदरी' के कलेक्शन में मामूली उछाल

  • ,
  • नेपाल में सोशल मीडिया पर जंग! प्रतिबंध के विरोध में युवाओं और पुलिस के बीच झड़प, 9 लोगों की मौत, कई घायल