हालात

ओडिशा: महानदी में नाव पलटने से अब तक 9 लोगों की मौत, हुकिटोला से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे लोग

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में महानदी में यात्रियों से भरी नाव पलटने से 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य लापता है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में महानदी में नाव पलटने के बाद हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हो गई है। बुधवार देर रात 8 शव बरामद हुए थे। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार सभी लोग जगतसिंहपुर जिले के कुजांग इलाके के रहने वाले हैं।

Published: undefined

खबरों के मुताबिक, ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में महानदी में पिकनिक मना कर लौट रहे लोगों की नाव पलट गई। नाव डूबने से एक महिला की मौत हो गई और नौ लोग लापता हो गए थे। देर रात आठ और शव को बरामद कर लिए थे। बताया जा रहा है कि नाव में 55 लोग सवार थे जिनमें से 45 लोगों को बचा लिया गया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन राहत कार्य में जुट गई।

हादसे के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

Published: undefined

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे केंद्रपाड़ा के डीएम डी सतपथि ने कहा था कि एक शव निकाल लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। मृतका की पहचान प्रभाती के तौर पर हुई है। वह अन्य लोगों के साथ नए साल के मौके पर हुकिटोला से पिकनिक मना कर लौट रही थी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • फिराक गोरखपुरी: मुंहफट मिजाज और विरोधाभासी व्यक्तित्व, शायरी में दर्द-मोहब्बत के साथ जीवन का दर्शन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे चुनाव

  • ,
  • बिहार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की होगी राजनीति में एंट्री, राज्यसभा से कर सकतें हैं पारी की शुरुआत

  • ,
  • कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला किया और ट्रंप बोले- ईरान करना चाहता था बात...