
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार में 9 मंत्रियों ने मंगलवार को मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह रायपुर के ऐतिहासिक पुलिस ग्राउंड में पर आयोजित किया गया।
Published: undefined
शपथग्रहण समारोह में छत्तीसगढ में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवींद्र चौबे ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। इसके अलावा प्रेमसाय सिंह और मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। शिव डहरिया ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। वहीं, रुद्र गुरु भी मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
बता दें कि इससे पहले भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री के रूप में 17 दिसंबर को शपथ ग्रहण की थी। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने मंत्री पद की शपथ ली थी।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined