
कोरोना वायरस को भगाने के लिए पीएम मोदी की अपील पर देशभर में लोगों ने दीया और मोमबत्ती जलाकर एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान कई जगह आतिशबाजी भी हुई और लोगों ने नारे भी लगाए। लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो भी खूब शेयर किए।
इस आयोजन में लगभग हर राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने आवास पर दीये जलाए। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
Published: undefined
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी अपने निवास पर दीये जलाकर इस आयोजन में हिस्सा लिया।
Published: undefined
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ने भी गुजरात स्थित अपने घर में दीया जलाया
Published: undefined
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तो बाकायदा थाली में दीया सजाकर इस आयोजन में शामिल हुए।
Published: undefined
इस दौरान लोगों ने घरों की बत्तियां बुझा दी थीं, जिसके बाद मुंबई शहर इस तरह नजर आ रहा था।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined