हालात

एक बड़े उद्योगपति ने कर्नाटक में बढ़ते 'धार्मिक विभाजन' पर BJP सरकार को चेताया, कहा- यह हमारे वैश्विक नेतृत्व को नष्ट कर देगा

बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार-शॉ ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से इस बढ़ते धार्मिक विभाजन को हल करने का आग्रह किया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कर्नाटक में दक्षिणपंथी समूहों ने मंदिर परिसर और धार्मिक मेलों के भीतर हलाल मीट और मुस्लिम व्यापारियों के कारोबार का बहिष्कार करने के अपने आह्वान को तेज कर दिया है। इस बीच बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार-शॉ ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से इस बढ़ते धार्मिक विभाजन को हल करने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, "अगर सूचना प्रौद्योगिकी और व्यापार परिवर्तन (आईटी-बीटी) ही सांप्रदायिक हो जाएगा तो यह हमारे वैश्विक नेतृत्व को नष्ट कर देगा। कर्नाटक ने हमेशा ही समावेशी विकास किया है और हमें इस तरह के सांप्रदायिक बहिष्कार की इजाजत नहीं देनी चाहिए।"

उद्योगपति किरण मजूमदार-शॉ ने सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और बहिष्कार जैसे कदमों से बचने को लेकर ऐसे समय पर चेताया है, जब बेंगलुरु में हिंदू समूहों द्वारा मुस्लिम व्यापारियों पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया जा रहा है।

समाज में गहरे साम्प्रदायिक विभाजन के डर से विशेषज्ञों, साहित्यकारों ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। मुस्लिम नेताओं ने भी शक्तिशाली और प्रभावशाली पेजावर मठ द्रष्टा से मुलाकात कर मामले में उनके हस्तक्षेप की मांग की है।

हालांकि, विधानसभा में सरकार ने कहा है कि वे मंदिर प्रशासन को मंदिर परिसर और धार्मिक मेलों के भीतर गैर-हिंदू व्यापारियों को व्यवसाय करने से प्रतिबंधित करने से नहीं रोक सकते हैं। हिंदू कार्यकर्ताओं ने कुछ जगहों पर धार्मिक स्थानों एवं मेलों से मुसलमानों के स्वामित्व वाली दुकानों को हटा दिया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 31 Mar 2022, 3:43 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो