हालात

अरुणाचल प्रदेश में ‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर’ का मामला सामने आया, संक्रमित क्षेत्र से 10KM के दायरे तक निगरानी

लोंगडिंग के जिला पशु चिकित्साधिकारी (डीवीओ) डॉ. ओजुली मोयोंग ने लुआक्सिम गांव के चारों ओर एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया है। उन्होंने बताया कि संक्रमित क्षेत्र से 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले के लुआक्सिम गांव में बुधवार को ‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर’ (एएसएफ) का एक मामला सामने आया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कनुबारी मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गन्नो तायेंग ने बताया कि असम के रानी स्थित राष्ट्रीय शूकर अनुसंधान केंद्र में प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए रक्त के नमूने में इस रोग की पुष्टि हुई।

लोंगडिंग में पशु चिकित्सा विभाग ने एएसएफ को फैलने से रोकने और नियंत्रित करने के लिए सार्वजनिक सलाह जारी की है।

मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार, लोंगडिंग के जिला पशु चिकित्साधिकारी (डीवीओ) डॉ. ओजुली मोयोंग ने लुआक्सिम गांव के चारों ओर एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया है।

उन्होंने-बताया कि संक्रमित क्षेत्र से 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है।

विभाग ने संक्रमित और निगरानी क्षेत्र में सूअरों और उनके बच्चों की आवाजाही व परिवहन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, इसके अलावा अगले आदेश तक अधिसूचित क्षेत्रों में सूअरों की बिक्री और उन्हें काटे जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

इसने अधिसूचित क्षेत्रों में अस्थायी या साप्ताहिक बाजारों सहित सभी स्थानीय सूअर बाजारों को भी बंद करने की घोषणा की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए