हालात

राजस्थान के जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, 6 महिला समेत 11 लोगों की मौत, इलाके में मचा कोहराम

राजस्थान के जोधपुर जिले में शनिवार को सुबह हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाक में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसा जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना इलाके में मेगा हाई-वे पर सोईन्तरा गांव के निकट हुआ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। खबरों के मुताबिक, इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसा जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना इलाके में मेगा हाई-वे पर सोईन्तरा गांव के निकट हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक और जीप के बीच जबरदस्त टक्कर हुआ। हादसे के दौरान ट्रक के उपर चढ़ गया। जिसमें 11 लोग की मौत हो गई। मरने वालों में 4 पुरुष 6 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। वहीं घायलों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया गया है।

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। गाड़ी में फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मचा हुआ है। घायलों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 14 Mar 2020, 10:22 AM IST

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति