हालात

राजस्थान में करोड़ों रुपए का टेंडर पाने वाली गुजरात की कंपनी निकली फर्जी! अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना

अशोक गहलोत ने सवाल उठाया कि बिना बैंक गारंटी सत्यापन, बिना तकनीकी जांच, एक गुजराती फर्म को इतनी बड़ी राशि कैसे और किसके निर्देश पर दे दी गई। उन्होंने पूछा कि यह गुजरात की फर्म है इसलिए क्या प्रवर्तन निदेशालय वहां जाने का साहस दिखाएगी?

राजस्थान में करोड़ों रुपए का टेंडर पाने वाली गुजरात की कंपनी निकली फर्जी! अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना
राजस्थान में करोड़ों रुपए का टेंडर पाने वाली गुजरात की कंपनी निकली फर्जी! अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना फोटोः सोशल मीडिया

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में करोड़ों रुपए का टेंडर पाने वाली गुजरात की एक फर्म के कथित तौर पर फर्जी पाए जाने को लेकर शनिवार को बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और इसे बीजेपी सरकार के संरक्षण में पनपे घोटाले का एक प्रतीक बताया।

Published: undefined

अशोक गहलोत ने एक खबर का हवाला देते हुए 'एक्स' पर लिखा, ‘‘ राजस्थान के व्यापारी दो साल से यह शिकायत कर रहे हैं कि गुजरात की फर्मों और ठेकेदारों को यहां लगातार ठेके दिए जा रहे हैं। यह किसको खुश रखने की कवायद है सब जानते हैं। इसी कारण ऐसे फर्जीवाड़े हो रहे हैं।’’

Published: undefined

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राजस्थान में 456 करोड़ रुपए के सोलर टेंडर और 46 करोड़ रुपए एडवांस का मामला केवल एक फर्जी फर्म का नहीं, बल्कि बीजेपी सरकार के संरक्षण में पनपे घोटाले का प्रतीक है।' उन्होंने बीजेपी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विडंबना यह है कि जो बीजेपी सरकार गरीब आदमी को 1000 रुपये पेंशन देने में भौतिक सत्यापन करती है वह 456 करोड़ रुपए का टेंडर फर्म का भौतिक सत्यापन किए बिना दे देती है।

Published: undefined

गहलोत ने सवाल उठाया कि बिना बैंक गारंटी सत्यापन, बिना तकनीकी जांच, एक गुजराती फर्म को इतनी बड़ी राशि कैसे और किसके निर्देश पर दे दी गई। उन्होंने कहा, ‘‘यह गुजरात की फर्म है इसलिए क्या प्रवर्तन निदेशालय यहां जाने का साहस दिखाएगी?’’ गहलोत ने कहा कि बीजेपी सरकार जवाब दे और इस पूरे घोटाले की निष्पक्ष, समयबद्ध जांच कराए।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined