
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में चार भेड़ों की भी जान चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
Published: undefined
बताया जा रहा है कि फैजाबाद से लखनऊ की ओर जा रही कार के ड्राइवर को नींद आ गई। इस दौरान कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार करके लखनऊ-फैजाबाद की लेन में पहुंच गई और फैजाबाद की ओर जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची और रस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined