हालात

उत्तराखंड : चमोली में हुई भयावह त्रासदी के बाद मुरेन्डा इलाके में बनी प्राकृतिक झील

उत्तराखंड में बीते दिनों आई भयावह आपदा के बाद चमोली जिले के मुरेन्डा में एक नई प्राकृतिक झील बन गई है। इसका पता आईटीबीपी ने लगाया है। आईटीबीपी ने झील के नजदीक एक हैलीपैड और एक बेस कैंप बनाया है।

फोटो : आईएएनएस
फोटो : आईएएनएस 

हाल ही में उत्तराखंड के चमोली जिले में कहर बरपाने वाली बाढ़ के बाद मुरेन्डा इलाके में एक प्राकृतिक झील बन गई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीम बुधवार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधिकारियों के साथ पहुंची, जहां प्राकृतिक झील बनी है। आईटीबीपी के एक अधिकारी ने कहा कि टीम ने एक हेलीपैड बनाने के लिए एक स्थान का चयन करने के अलावा झील के पास अपना बेस कैंप भी बनाया है।

एयर क्रू का मार्गदर्शन करने के लिए हेलीपैड को उचित मार्किंग और अन्य सामग्रियों के साथ विकसित किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि डीआरडीओ टीम के साथ आईटीबीपी के दल ने दिन में झील क्षेत्र की रेकी की। आईटीबीपी अधिकारी ने कहा कि टीम हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण बनी प्राकृत्रिक झील के खतरे के स्तर तक पहुंचने के लिए झील के सही स्थान की निगरानी करेगी। अधिकारी ने यह भी कहा कि आईटीबीपी की टीम झील के पानी के निर्बाध तरीके से प्रवाह के रास्ते खोल रही है।

गौरतलब है कि 7 फरवरी को एक हिमस्खलन के कारण भयंकर बाढ़ ने धौली गंगा नदी पर तपोवन में 520 मेगावाट की एनटीपीसी जल विद्युत परियोजना को ध्वस्त कर दिया था। हिमस्खलन ने लगभग 14 वर्ग किमी क्षेत्र को कवर किया, जिससे चमोली जिले में ऋषिगंगा नदी में बाढ़ आ गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: अमिताभ बच्चन के बंगले और मेट्रो स्टेशन पर बम का दावा, 26/11 की बरसी पर मुंबई को दहलाने की धमकी

  • ,
  • मुंबई: अमिताभ बच्चन के बंगले और मेट्रो स्टेशन पर बम का दावा, BMC दफ्तर-पुणे कोर्ट भी निशाने पर! धमकी भरे ईमेल से मचा हड़कंप

  • ,
  • दवा खाने से पहले चेक कर लें नाम! सरकारी जांच में 324 दवाएं गुणवत्ता मानकों पर फेल, एक नकली भी निकली

  • ,
  • शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, डिहाइड्रेशन की वजह से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, मीटिंग छोड़कर निकलीं सुप्रिया सुले

  • ,
  • महाराष्ट्र में जाति वैधता प्रमाणपत्र के नियम बदले, अब दफ्तर जाने की जरूरत नहीं! जानें नई व्यवस्था