हालात

दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती मरीज ने पांचवीं मंजिल से कूदने की धमकी दी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की वीडियों और तस्वीरों में वह व्यक्ति बालकनी के किनारे पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है जबकि नीचे भारी भीड़ जमा है। पास की एक खिड़की से एक व्यक्ति मरीज से बात करने की कोशिश करता हुआ भी नजर आ रहा है।

प्रतीकात्म तस्वीर
प्रतीकात्म तस्वीर 

दिल्ली के आनंद विहार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज शुक्रवार सुबह पांचवीं मंजिल की बालकनी के बाहरी किनारे पर चढ़ गया और कूदने की धमकी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की वीडियों और तस्वीरों में वह व्यक्ति बालकनी के किनारे पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है जबकि नीचे भारी भीड़ जमा है। पास की एक खिड़की से एक व्यक्ति मरीज से बात करने की कोशिश करता हुआ भी नजर आ रहा है।

हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उस व्यक्ति ने कूदने की धमकी क्यों दी।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह 8:40 बजे एक फोन कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद दमकल गाड़ी को तुरंत मौके पर भेजा गया।”

उन्होंने कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।

अधिकारियों ने बताया कि मरीज को सुरक्षित रूप से नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म