हालात

नोएडा में दो बेटियों को चौथे फ्लोर से नीचे फेंक खुद भी कूदी महिला, एक बच्ची की मौत, मां-बेटी गंभीर

बताया जा रहा है कि महिला की चार बेटियां थीं। एक बेटी स्कूल गई थी और एक बेटी को उसने अपनी बड़ी बहन को दे दिया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि आर्थिक तंगी के चलते महिला ने ऐसा कदम उठाया। हालांकि, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

नोएडा में दो बेटियों को चौथे फ्लोर से नीचे फेंक खुद भी कूदी महिला, एक बच्ची की मौत, मां-बेटी गंभीर
नोएडा में दो बेटियों को चौथे फ्लोर से नीचे फेंक खुद भी कूदी महिला, एक बच्ची की मौत, मां-बेटी गंभीर फोटोः IANS

उत्तर प्रदेश के नोएडा के बरौला गांव में रहने वाली एक महिला ने अपनी दो बेटियों को चौथी मंजिल से फेंक दिया। इसके बाद खुद भी कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। मौके पर ही एक बेटी की मौत हो गई। एक बेटी को गंभीर चोट आई है। महिला सरिता की हालत भी गंभीर है। उसका प्रयाग अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक सरिता का पति मनोज प्रयाग अस्पताल की कैंटीन में काम करता है। बुधवार सुबह 9:30 बजे के आसपास मनोज घर से खाना खाकर कैंटीन आ गया था। उसके ठीक 10 से 20 मिनट बाद पड़ोसियों ने मनोज को कॉल करके पत्नी और बेटियों के साथ हुई घटना की जानकारी दी।

घटना में सरिता की बेटी कृतिका (5 साल) की मौत हो गई है। वहीं, दिव्या (3 साल) का इलाज चल रहा है। मनोज की 7 साल की एक अन्य बेटी भी है, जो हादसे के समय स्कूल गई थी। बताया गया कि महिला की चार बेटियां थी, एक बेटी को उसने अपनी बड़ी बहन को दे दिया था।शुरुआती जांच में पता चला कि आर्थिक तंगी के चलते महिला ने ऐसा कदम उठाया। हालांकि, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति