
आप सांसदों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। संजय सिंह समेत तमाम सांसदों ने मोदी सरकार विरोधी नारे लगाए।
प्रदर्शन कर रहे सांसदों के हाथ में तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी! ED-CBI का दुरुप्रयोग बंद करो और केजरीवाल को रिहा करो जैसे बैनर थे। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले में जवाब देने की भी मांग की। आप नेता ने का कि वे लोग राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध करेंगे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए