हालात

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज देश भर में बीजेपी कार्यालयों पर आप का प्रदर्शन

आप कार्यकर्ता बीजेपी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर विशाल विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इसी तरह, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत 22 राज्यों में बीजेपी के प्रदेश मुख्यालयों पर आप कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की "अवैध" गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी शनिवार को देश भर में भाजपा कार्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन करेगी।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आप कार्यकर्ता बीजेपी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर विशाल विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इसी तरह, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत 22 राज्यों में बीजेपी के प्रदेश मुख्यालयों पर आप कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

आप का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने वाली थी, तभी बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सीबीआई से उन्हें गिरफ्तार करा लिया। बीजेपी, आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है और अरविंद केजरीवाल को चुनावों से दूर रखना चाहती है। इसीलिए, केजरीवाल पर फर्जी मुकदमे लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है।

आप का कहना है कि बीजेपी की केंद्र सरकार अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सभी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सीबीआई ने पिछले दो साल तक सीएम अरविंद केजरीवाल को तथाकथित शराब घोटाले में आरोपी नहीं बनाया था। लेकिन जब बीजेपी को लगा कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने वाली है, तो इन्होंने सीबीआई को आगे कर दिया। इनका मकसद किसी केस की जांच करना नहीं है और न ही इन्हें कानून से कोई लेना-देना है। बीजेपी चाहती है कि किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा जाए, उन्हें चुनावों से दूर रखा जाए और आप को खत्म किया जाए। इसलिए, बीजेपी अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए केंद्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

आम आदमी पार्टी के मुताबिक, तथाकथित शराब मामले में ट्रायल कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी। इसके अगले ही दिन ईडी हाईकोर्ट पहुंच गई और उनकी जमानत पर स्टे ले लिया। इस मामले में हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल की जमानत पर लगी रोक सुप्रीम कोर्ट से हटने ही वाली थी, तभी सीबीआई ने उनको गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, सीबीआई ने 16 अप्रैल 2023 को पहली बार केजरीवाल को बतौर गवाह पूछताछ के लिए बुलाया था। तब उसने उनको आरोपी नहीं बनाया था और 14 महीने तक सीबीआई को केजरीवाल को आरोपी बनाने की याद नहीं आई? अब अचानक सीबीआई इतने समय बाद जागी और केजरीवाल को गिरफ्तार लिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट