
आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा शहीदी पार्क में इकट्ठा होने के आह्वान के बीच शनिवार को सुरक्षाकर्मी मध्य दिल्ली में गश्त करते रहे।
Published: undefined
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी विधायक, पार्षद और पदाधिकारी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेता भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के ‘शहीद दिवस’ पर शनिवार सुबह 10 बजे शहीदी पार्क में इकट्ठा होंगे और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेंगे। राय ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी विरोध-प्रदर्शन में शामिल होंगे।
Published: undefined
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि शहीदी पार्क की ओर जाने वाली सड़कें अभी बंद नहीं की गई हैं, लेकिन स्थिति के आधार पर इन्हें बंद किया जा सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर वे मार्च करने या विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।’’ बड़ी संख्या में अवरोधक लगाए जाने और पुलिस तैनाती के कारण मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित हो सकता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined