हालात

दिल्ली के द्वारका इलाके में हादसा, अपॉर्टमेंट के 7वीं मंजिल में आग लगने से बुजुर्ग की मौत

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि शुक्रवार रात 8.26 बजे द्वारका के सेक्टर-10 स्थित मास अपॉर्टमेंट में सातवीं मंजिल के एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली।

 दिल्ली के द्वारका इलाके में एक अपॉर्टमेंट में आग लगी, फोटो: IANS
दिल्ली के द्वारका इलाके में एक अपॉर्टमेंट में आग लगी, फोटो: IANS  

 दिल्ली के द्वारका इलाके में एक अपॉर्टमेंट में आग लगने से 85 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान सदन चंद्र के रूप में हुई है। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि शुक्रवार रात 8.26 बजे द्वारका के सेक्टर-10 स्थित मास अपॉर्टमेंट में सातवीं मंजिल के एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली।

गर्ग ने कहा, दमकल की नौ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। रात 11.30 बजे पता चला कि सातवीं मंजिल के एक मकान में घरेलू सामान में आग लगी है और आठवीं मंजिल के एक मकान के पर्दे और एसी में भी आग लगी है।

इस घटना में एक व्यक्ति झुलस गया और उसे डीएफएस यूनिट के आने से पहले पीसीआर द्वारा इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया। सीएमओ डॉ. आकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आर्चरी में आया एक और गोल्ड, 17 साल की कुमकुम मोहोड ने रच दिया इतिहास, होर्मुज में टैंकर पर हमला

  • ,
  • एशियाई खेलों में भारत को एक और स्वर्ण, 17 साल की कुमकुम मोहोड ने रच दिया इतिहास, आर्चरी में जीता गोल्ड मेडल

  • ,
  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात