हालात

हैदराबाद में हादसा, मचान गिरने से 2 मजदूरों की मौत, 3 घायल

केपीएचबी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत अडागुट्टा में एक बहुमंजिला इमारत के निर्माण के लिए बनाया गया स्कैफोल्डिंग यानि मचान गिर गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

हैदराबाद में गुरुवार को एक निर्माण स्थल पर दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

केपीएचबी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत अडागुट्टा में एक बहुमंजिला इमारत के निर्माण के लिए बनाया गया स्कैफोल्डिंग यानि मचान गिर गया।

Published: undefined

मजदूर छठी मंजिल से नीचे गिर गए। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान ओडिशा के मूल निवासी संतोष पटनायक और सोनिया पटनायक के रूप में की गई। तीन अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बिल्डर कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन कर इमारत का निर्माण कर रहा था। पुलिस ने मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined