हालात

बिहार के वैशाली में हादसा, बेकाबू कार दुकान में घुसी, 4 लोग घायल, आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में लगाई आग

पुलिस के मुताबिक, हाजीपुर-महनार मुख्य सड़क मार्ग पर चेचर चौक के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक गुमटीनुमा दुकान में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक गुमटीनुमा दुकान में टक्कर मार दी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, हाजीपुर-महनार मुख्य सड़क मार्ग पर चेचर चौक के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक गुमटीनुमा दुकान में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए बिदुपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन, तब तक गाड़ी पूरी तरह जल गई थी। बिदुपुर थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने जली हुई गाड़ी जब्त कर ली है तथा मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दिल्लीः ‘शुद्धीकरण’ के खिलाफ कांग्रेस के कई सांसद थाने पहुंचे, जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग की, पुलिस का इनकार

  • ,
  • दिल्ली बिल्डिंग हादसा: मालिक दंपति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, बेटे को 2 दिन की पुलिस रिमांड, 7 लोगों की गई थी जान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- दवा ज़हरीली, शराब ज़हरीली, पानी ज़हरीला...

  • ,
  • मराठा आरक्षणः अनशन पर बैठे जरांगे से अब नहीं मिलेगा कोई सरकारी प्रतिनिधिमंडल, फडणवीस के मंत्री ने किया ऐलान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: 5 फीसदी महंगी हुई मांसाहारी थाली, घरेलू भोजन की लागत में उछाल और क्रूड ऑयल की तेजी से सहमा बाजार