हालात

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हादसा, डिवाइडर से टकराकर 80 फीट नीचे नाले में गिरा ट्रक, 4 लोगों की मौके पर ही मौत

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा हुआ है। झज्जर कोटली इलाके में एक ट्रक के पुल के नीचे गिर जाने से उसमें सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के झज्जर कोटली इलाके में एक ट्रक के पुल के नीचे गिर जाने से उसमें सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मारे गए लोगों में ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, ट्रक श्रीनगर से राजस्थान की ओर जा रहा था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह हादसा गुरुवार और शुक्रवार की देर रात करीब ढाई बजे झज्जर कोटली इलाके में झज्जर पुल पर हुआ है। बताया जा रहा है कि कश्मीर से सेबों को लेकर जम्मू की ओर आ रहा ट्रक आरजे13जीबी-5654 झज्जर पुल पर पहले डिवाइडर के साथ टकराया और उसके बाद ट्रक लगभग अस्सी फीट नीचे नाले में जा गिरा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा

  • ,
  • खेल: सिराज बोले- ब्रेक ने मेरी गेंदबाजी को प्रभावित किया और ईशान किशन ने DRS को लेकर वैभव सूर्यवंशी पर कसा तंज