हालात

अभिनेता आमिर खान, निर्माता आदित्य चोपड़ा समेत 4 लोगों को यूपी की जौनपुर कोर्ट से नोटिस, जानें क्या है मामला

फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में जाति विशेष को अपमानित करने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन पाल सिंह की कोर्ट ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान समेत चार लोगों को नोटिस जारी किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और चार अन्य के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। मामला 2018 की रिलीज 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से जुड़ा है। ये शिकायत उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दर्ज की गई है। जौनपुर जिला न्यायाधीश ने वादी हंसराज चौधरी द्वारा दायर की गई समीक्षा याचिका पर नोटिस जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में मल्लाह समुदाय के बारे में गलत जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि मल्लाह समुदाय को 'फिरंगी' और 'ठग' कहा गया है। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 8 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है।

कोर्ट ने यह फैसला वादी हंसराज चौधरी द्वारा दाखिल की गई पुनरीक्षण याचिका पर किया है। बता दें कि हंसराज चौधरी ने फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा, निर्देशक विजय कृष्णा, अभिनेता आमिर खान के खिलाफ परिवाद दायर किया था। आरोप था कि फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में मल्लाह जाति को फिरंगी और ठग जैसे शब्द से संबोधित कर अपमानित किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: EC दफ्तर की ओर मार्च के बीच आकाशवाणी भवन में घुसने की कोशिश, राहुल-प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका

  • ,
  • SIR के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, संसद से निर्वाचन आयोग तक मार्च, कई नेता हिरासत में लिए गए

  • ,
  • सपा के तीसरे राज्यसभा कैंडिडेट पर संशय के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- हमारी नजर 3 पर नहीं 403 पर है

  • ,
  • 'ज्ञानेश, it’s done, bro...', चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विपक्ष के मार्च के बीच राहुल गांधी का पोस्ट

  • ,
  • बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! नवादा में दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफ से लूट, पीछा करने पर बदमाशों ने चलाई गोली