हालात

बिहार: तेजस्वी यादव से मिलेंगे आदित्य ठाकरे, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

आदित्य ठाकरे के साथ पार्टी सचिव अनिल देसाई और एक अन्य सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी होंगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

शिवसेना-यूबीटी नेता और महा विकास अघाड़ी सरकार में पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे बुधवार को पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए एक कदम के रूप में इस मुलाकात को देखा जा रहा है।

Published: undefined

आदित्य ठाकरे के साथ पार्टी सचिव अनिल देसाई और एक अन्य सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी होंगी। हाल ही में आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शिरकत की थी। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भगवा दल के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल की थी।

Published: undefined

इससे पहले आदित्य ने कहा कि तेजस्वी यादव मेरी उम्र के हैं। हम हमेशा से  फोन पर बात करते रहे हैं। जब हम सरकार में थे, तब भी उनसे बात होती थी। जब वह विपक्ष में थे, तब भी हमारी बातचीत जारी थी। आज हम पहली बार मिलेंगे। हम पर्यावरण, उद्योग, जलवायु संकट सहित अच्छे काम के बारे में चर्चा करेंगे।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'मदर ऑफ कोरियोग्राफी'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत! महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी, मुंबई, पालघर, ठाणे में कल रेड अलर्ट

  • ,
  • कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला, 'PM ने राम मंदिर निर्माण का श्रेय लिया, चढ़ावा चोरी की जिम्मेदारी भी लेनी होगी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'अल्फा' पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया और सामंथा रुथ प्रभु ने फैंस के साथ शेयर किया खास फोटो-वीडियो

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: एसआईटी मंदिर ट्रस्ट के पिछले पांच साल के खातों का दोबारा ऑडिट करेगी, खुलेंगे कई राज?