हालात

पंजाब: निहंग सिखों की तलवार से कटा पुलिस अधिकारी का हाथ फिर से जोड़ा गया, 8 घंटे चला ऑपरेशन 

चंडीगढ़ स्छित पीजीआई के डॉक्टरों की टीम ने पुलिस के अधिकारी के हाथ को फिर से जोड़ दिया है। लॉकडाउन तोड़ने पर टोकने से नाराज निहंग सिखों ने इस अधिकारी पर हमला किया था और तलवार से उसका हाथ काट दिया था।

फोटो : आईएएनएस
फोटो : आईएएनएस 

पीजीआई के डॉक्टरों की एक टीम ने लगभग आठ घंटे की सर्जरी के बाद पंजाब पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के बाएं हाथ को सफलतापूर्वक रि-इंप्लांट कर दिया गय, जिसे निहंगों ने पटियाला में एक संघर्ष के दौरान काट दिया था। पीजीआई ने कहा कि 50 साल के इस पुलिस अधिकारी के बाएं हाथ की कलाई तक का हिस्सा पूरी तरह अलग हो गया गया था।

पीजीआई ने एक बयान में कहा कि कटे हुए हिस्से को प्रारंभिक रूप से तैयार करने के बाद सुबह लगभग 10 बजे उसे फिर से जोड़ने का काम शुरू हुआ। सभी नसों और सिराओं को आपस में जोड़ा गया। सभी क्षतिग्रस्त हिस्सों को रिपेयर किया गया। तीन के-वायर्स का इस्तेमाल कर कलाई के सभी नर्व को हड्डी के साथ फिक्स किया गया। इन सब में लगभग 7.5 घंटे लगे।

पीजीआई ने कहा कि यह तकनीकी रूप से बहुत जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी थी, जिसे सफलतापूर्वक किया गया। पीजीआई ने बयान में कहा है कि सर्जरी के अंत में मूल्यांकन किया गया कि हाथ काम करेगा, और रक्त के अच्छे संचरण के कारण वह गरम भी था।

पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता के एक फोन काल के बाद पीजीआई के निदेशक जगत राम ने ट्रॉमा सेंटर में आपात टीम को सक्रिय किया और प्लास्टिक सर्जरी के विभागाध्यक्ष रमेश शर्मा को हाथ को रि-इंप्लांट करने की जिम्मेदारी सौंपी।

यह सर्जरी संपन्न करने वाली टीम में सुनिल गागा, जेरी आर. जॉन, सूरज नायर, मयंक चंद्रा, शुभेंदु, अंकुर, अभिषेक और पूर्णिमा शामिल थे। जबकि नर्सिग टीम में अरविंद, स्नेहा और अर्श शामिल रहे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा