हालात

ग्रेटर नोएडा में महिला कर्मचारी की मौत के बाद कंपनी में तोड़फोड़, 30 से ज्यादा लोग घायल

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सुपरवाइजर के द्वारा महिला को प्रताड़ित किया गया था और उसका आईकार्ड भी छीन लिया गया था। इतना ही नहीं, एचआर द्वारा उसे 8 दिन का गेट पास भी थमा दिया गया था। इसी वजह से वह डिप्रेशन में आ गई और हार्ट-अटैक की वजह से उसकी मौत हो गई।

ग्रेटर नोएडा में महिला कर्मचारी की मौत के बाद कंपनी में तोड़फोड़, 30 से ज्यादा लोग घायल
ग्रेटर नोएडा में महिला कर्मचारी की मौत के बाद कंपनी में तोड़फोड़, 30 से ज्यादा लोग घायल फोटोः IANS

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी में एक महिला कर्मचारी की मौत होने के बाद बुधवार को उसके साथी कर्मचारियों ने जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की और कंपनी प्रबंधन के लोगों के साथ धक्कामुक्की और मारपीट की।

मिली जानकारी के मुताबिक कासना थाना क्षेत्र के साइट 5 में स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाली महिला राजमती (42) की अपने घर पर देर रात मौत हो गई। राजमती के घर वाले उसके शव को लेकर मऊ जिले के इकबालपुर गांव चले गए, लेकिन बुधवार को जब उसके साथी कर्मचारियों को कंपनी में उसकी मौत की सूचना मिली तो उन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

कंपनी में काम करने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि सुपरवाइजर के द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया था और उसका आईकार्ड तक भी छीन लिया गया था। इतना ही नहीं, एचआर के द्वारा उसे 8 दिन का गेट पास भी थमा दिया गया था। इसी वजह से वह डिप्रेशन में आ गई और हार्ट-अटैक की वजह से उसकी मौत हो गई।

कर्मचारियों ने बताया कि इसी बात को लेकर हम लोगों ने मैनेजमेंट से बात की, लेकिन उन लोगों ने कोई भी सुनवाई नहीं की। इसके बाद हंगामा बढ़ता चला गया और कंपनी के बाकी कर्मचारी इकट्ठा हो गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान जिन लोगों के द्वारा महिला के साथ अभद्रता की गई थी, उन लोगों की भी पिटाई कर दी गई।

इस दौरान मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई और इस धक्का-मुक्की के दौरान 30 से ज्यादा महिलाएं और पुरुष घायल हो गए। इस हंगामे की सूचना तत्काल प्रभाव से पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करने की कोशिश की। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति पर काबू पाया और घायल हुई महिलाओं और अन्य लोगों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले