हालात

प्रणब मुखर्जी की वायरल फर्जी फोटो पर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा, जिस बात का डर था वही हुआ 

नागपुर में आरएसएस के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के भाषण के बाद सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी फर्जी तस्वीरें पोस्ट की गई। फर्जी तस्वीरों में प्रणब मुखर्जी को आरएसएस की टोपी लगाए दिख रहे हैं। जबकि हकीकत में उन्होंने आरएसएस की टोपी नहीं लगाई थी।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  नागपुर के आरएसएस कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि जिस बात का उन्हें डर था और अपने पिता को जिस बारे में उन्होंने आगाह किया था, वही हुआ। उन्होंने कहा, बीजेपी और आरएसएस के ‘डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट’ ने उनके अंदेशा का सही साबित कर दिया।

Published: 08 Jun 2018, 12:45 PM IST

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ की गयी तस्वीरों में ऐसा नजर आ रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति संघ नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरह अभिवादन कर रहे हैं। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने रुचि शर्मा के एक ट्वीट को रिट्वीट किया है जिसमें दो तस्वीरें हैं। इनमें से एक तस्वीर में प्रणब मुखर्जी संघ की काली टोपी में दिख रहे हैं।

Published: 08 Jun 2018, 12:45 PM IST

नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के संबोधन से एक दिन पहले उनकी बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता के कार्यक्रम में शामिल होने के फैसले को अनुचित ठहराया था। शर्मिष्ठा ने कहा कि संघ मुख्यालय में उनका संबोधन भुला दिया जाएगा लेकिन इससे जुड़ीं तस्वीरें बनी रहेंगी। उन्होंने कहा था कि संघ का न्योता स्वीकार कर पूर्व राष्ट्रपति ने बीजेपी और संघ को झूठी कहानियां गढ़ने का मौका दे दिया है।

इसे भी पढ़ें: शर्मिष्ठा मुखर्जी की पिता प्रणब मुखर्जी को नसीहत, कहा, भाषण भुला दिया जाएगा, तस्वीरें हमेशा याद रहेंगी

Published: 08 Jun 2018, 12:45 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 08 Jun 2018, 12:45 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की