हालात

सीरम के बाद भारत बायोटेक ने भी घटाई वैक्सीन की कीमत, राज्यों को अब 600 के बजाए 400 रुपए में मिलेगी कोवैक्सिन

सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की कीमतों में राज्य सरकारों के लिए कमी के ऐलान के एक दिन बाद भारत बायोटेक ने भी अपनी वैक्सीन के दाम कम करने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि कोवैक्सिन अब राज्यों को 600 के बजाए 400 रुपए में मिलेगी।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

राज्य सरकारों को अब कोवैक्सिन भी 400 रुपए प्रति डोज के दाम में मिलेगी। कौवैक्सिन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने इसका ऐलान किया है। पहले भारत बायोटेक ने वैक्सीन के एक डोज़ की कीमत राज्य सरकारों के लिए 600 रुपए प्रति डोज रखी थी। लेकिन कल सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा अपनी वैक्सीन कोविशील्ड का दाम राज्य सरकारों के लिए 400 से घटाकर 300 रुपए करने के एक दिन बाद आज भारत बायोटेक ने भी अपनी वैक्सीन की कीमत घटा दी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि उसने यह फैसला महामारी के मौजूदा हालात के मद्देनजर लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म