हालात

वोट चोरी, सरकार चोरी के बाद अब ‘सीट चोरी’, बीजेपी-चुनाव आयोग की जुगलबंदी ने मुकाबला ही खत्म कियाः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि आगे भी आपको ऐसा ही बहुत कुछ देखने को मिलेगा क्योंकि बीजेपी के लिए चुनाव जीतने के मुकाबले चुनाव में धांधली करना कहीं ज़्यादा आसान है।

वोट चोरी, सरकार चोरी के बाद अब ‘सीट चोरी’,  बीजेपी-चुनाव आयोग की जुगलबंदी ने मुकाबला ही खत्म कियाः राहुल गांधी
वोट चोरी, सरकार चोरी के बाद अब ‘सीट चोरी’, बीजेपी-चुनाव आयोग की जुगलबंदी ने मुकाबला ही खत्म कियाः राहुल गांधी फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने पर सवाल उठाते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि ‘वोट चोरी’ और ‘सरकार चोरी’ के बाद अब बीजेपी और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत ने ‘सीट चोरी’ के जरिये चुनाव शुरू होने से पहले ही मुकाबला खत्म कर दिया है।

Published: undefined

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ‘‘वोट चोरी और 'सरकार चोरी' के बाद, अब बीजेपी और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत ने ‘सीट चोरी’ के ज़रिये चुनाव शुरू होने से पहले ही मुकाबला खत्म कर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में जो हुआ, उसे देखिए। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने सभी ज़रूरी दस्तावेज जमा किए थे। उन पर कोई मामला लंबित नहीं था। फिर भी, निर्वाचन आयोग ने बीजेपी की एक बेबुनियाद आपत्ति पर उनका नामांकन रद्द कर दिया।’’

Published: undefined

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘वहीं, झारखंड में बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने आवेदन में अपना नाम ही गलत लिखा और कई ज़रूरी जानकारी भी नहीं दी। इसके बावजूद निर्वाचन आयोग ने उन्हें सब कुछ ठीक करने के लिए और समय दे दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग वही था। उम्मीदवार दो थे। एक को बिना सुनवाई के ही अयोग्य घोषित कर दिया गया। दूसरे को नियमों का पालन न करने के बावजूद फ़ायदा पहुंचाया गया।’’

Published: undefined

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जब कांग्रेस ने मिलने की मांग की, तो निर्वाचन आयोग ने पहले तो हमें टालने की कोशिश की। जब आख़िरकार हमारे नेताओं की मुलाकात हुई तो उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा। आगे भी आपको ऐसा ही बहुत कुछ देखने को मिलेगा क्योंकि बीजेपी के लिए चुनाव जीतने के मुकाबले चुनाव में धांधली करना कहीं ज़्यादा आसान है।’’

इसे भी पढ़ेंः राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर शुक्रवार को होगी सुनवाई, स्टे देने से SC का इनकार

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मणिपुर में छह नागाओं की हत्या से तनाव चरम पर, विरोध में बंद का दिखा असर, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वोट चोरी और सरकार चोरी के बाद अब सीट चोरी, बीजेपी-चुनाव आयोग की जुगलबंदीः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: कोहली-रोहित की मौजूदगी गिल के लिए होगी फायदेमंद और द्रविड़ के बेटे को भारत की U-19 टीम में शामिल किया गया

  • ,
  • बीजेपी की करतूतों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में फैसला

  • ,
  • सिनेजीवन: अनुभव सिन्हा को पसंद आई इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' और 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज