
देश भर में महाशिवरात्री पर्व को मनाया जा रहा है। इस बीच आगरा के ताजमहल में हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग पहुंचे और शिव आराधना करने लगे। जिसके बाद वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी सकते में आ गए और मुख्य गुंबद के सामने शिव की आराधना करते हुए हिंदूवादी संगठन के लोगों को सीआईएसएफ ने दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि इसमें हिंदू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर भी शामिल है।
बता दें कि इससे पहले भी हिंदू संगठन ताजमहल को तेजोमहालय बताते रहते हैं। इससे पहले मीना दिवाकर ही कुछ महिलाओं के साथ ताजमहल में गंगाजल लेकर प्रवेश कर गई थीं। ताजमहल में गंगाजल का छिड़काव करते हुए वीडिय़ो वायरल हुआ था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 11 Mar 2021, 9:51 AM IST