
देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे AI Impact Summit 2026 के मद्देनजर शुक्रवार, 20 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। कार्यक्रम का आयोजन भारत मंडपम में हो रहा है। समिट के दौरान VVIP मूवमेंट को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को पहले से सतर्क रहने की अपील की है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, आज दो समयावधि में विशेष ट्रैफिक प्रबंधन लागू रहेगा। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक। इन घंटों में सेंट्रल दिल्ली और डिप्लोमैटिक एरिया की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
Published: undefined
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, निम्नलिखित प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन या आंशिक प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं:
सरदार पटेल मार्ग
मदर टेरेसा क्रिसेंट
तीन मूर्ति मार्ग
अकबर रोड
जनपथ
विंडसर प्लेस
पृथ्वीराज रोड
राजेश पायलट मार्ग
सुब्रमण्यम भारती मार्ग
इसके अलावा मथुरा रोड पर लोदी फ्लाईओवर से डॉ. दिनेश चंद्र डालमिया चौक के बीच ट्रैफिक नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही भैरों मार्ग, शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू और डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग पर भी यातायात नियमों में अस्थायी बदलाव संभव हैं।
Published: undefined
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं, ताकि लोग भीड़ और जाम से बच सकें। इनमें शामिल हैं:
सैन मार्टिन मार्ग
पंचशील मार्ग
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड
कमाल अतातुर्क मार्ग
औरोबिंदो मार्ग
लोधी रोड
बारापुल्ला रोड
रिंग रोड
तिलक मार्ग
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले मार्ग की जानकारी लें, अतिरिक्त यात्रा समय रखें और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
Published: undefined
AI Impact Summit में दुनिया भर से नेता, टेक कंपनियों के सीईओ और विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा और यातायात को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। भारत मंडपम, एयरपोर्ट और सेंट्रल दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह व्यवस्था अस्थायी है और हालात सामान्य होने पर ट्रैफिक संचालन पहले की तरह कर दिया जाएगा। फिलहाल यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने पर भी विचार करें, ताकि अनावश्यक जाम की स्थिति न बने।
राजधानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन की वजह से कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है, लेकिन प्रशासन का दावा है कि समुचित प्रबंधन के जरिए लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined