
उत्तर प्रदेश के अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की एसआईटी जांच को महज दिखावा करार देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि यह बीजेपी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के बड़े नेताओं को बचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ देशभर में जन जागरण अभियान चलाएगी।
Published: undefined
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी में कहा कि कांग्रेस को एसआईटी जांच पर भरोसा नहीं है और यह केवल बड़े और ताकतवर लोगों को बचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा, ‘‘डबल इंजन’ की सरकार मामले की जांच में तथ्यों को छिपाने और संलिप्त बड़े लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है।’’ शर्मा ने दावा किया कि इस मामले में वीएचपी, बीजेपी और आरएसएस के बड़े नेता शामिल हैं।
Published: undefined
उन्होंने कहा कि अगर इसकी सही ढंग से जांच हो जाए तो ‘‘दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।’’ कांग्रेस सांसद ने कहा कि केवल आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना पर्याप्त नहीं है क्योंकि इसके पीछे के लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर देशभर में जन जागरण अभियान चलाएगी और बीजेपी का असली चेहरा जनता के सामने रखेगी। शर्मा ने कहा, ‘‘जो राम के नहीं हुए, वे देश के क्या होंगे।’’
Published: undefined
किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है, छात्र प्रश्न पत्र लीक से परेशान हैं और आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। शर्मा ने यह भी कहा कि वह मंगलवार को अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined