हालात

सर्वर डाउन के चलते करीब 5 घंटे तक हवा में एयर इंडिया की उड़ानों पर लगा ब्रेक, देश और विदेश में यात्री रहे परेशान

एयर इंडिया एयरलाइंस का सीता सर्वर सही कर लिया गया। सर्वर खराब होने की वजह से शनिवार सुबह से ही एयरलाइन की भारत समेत दुनिया भर में उड़ानें प्रभावित हो गईं थीं। इस वजह से दिल्ली, मुंबई समेत देश और दुनिया के कई एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंस गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

इंडियन एयरलाइंस एयर इंडिया का सर्वर डाउन होने की वजह से कई घेरलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स प्रभावित हुई। इसकी वजह से भारत और दुनियाभर में हजारों यात्री हवाई अड्डों में परेशान दिखाई दिए। एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी ने बताया कि एयर इंडिया की यात्री सेवा प्रणाली, जिसे ‘सीता’ (एसआईटीए) द्वारा चलाया जाता है रखरखाव के लिए आज 3:30 से 4:30 तक रखा गया था। लेकिन यह सुबह 8:45 बजे तक डाउन रही, जो अब ठीक किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है और दिन के दौरान हम फ्लाइट्स की देरी को देखेंगे। इससे पहले एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा था कि एसआईटीए (सीता)सर्वर डाउन है। इसके कारण विमान सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। हमारी तकनीकी टीम काम पर लगी हैं और जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी।

वहीं सीता के सीनियर मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस) जूलियस बोमन ने बताया कि सर्वर की मरम्मत के दौरान तकनीकी खामी सामने आई, जिस कारण एयर इंडिया की उड़ानों पर असर पड़ा। फिलहाल देश भर के सभी एयरपोर्ट्स पर सेवा दोबारा शुरू कर दी गई, जबकि एयर इंडिया की उड़ाने अभी भी प्रभावित रहेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा सामने नहीं आए इसके लिए गहन जांच की जा रही है। इस तकनीकी खामी से एयर इंडिया की उड़ानों पर अधिक प्रभाव पड़ा है।

बता दें कि सिस्टम डाउन होने से दुनियाभर में एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित हुईं। एयरलाइन यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी नहीं कर पा रही थी। सर्वर डाउन होने की वजह से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों यात्री फंसे रहे। इस दिक्कत को लेकर एयर इंडिया ने माफी मांगी है।

एअर इंडिया की ओर से हो रही इस परेशानी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तस्वीरें को डाला। ट्विटर यूजर मनीष के कहा कि एअरलाइन को अपने यात्रियों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 27 Apr 2019, 10:30 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन, आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'